लोहरदगा: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 25 किसान प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर रवाना, सीखेंगे दलहन फसल की उन्नत तकनीक
लोहरदगा: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को जिले के 25 किसानों को दलहन फसल पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) भेजा गया। यह प्रशिक्षण कुल पांच दिनों का होगा, जिसमें किसान उन्नत खेती पद्धतियों, उत्पादन वृद्धि, रोग-कीट प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी