लोहरदगा: लोहरदगा आदिवासी विकास पर सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से दिल्ली में की अहम मुलाकात
लोहरदगा कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।