हांसी: हांसी में घरेलू विवाद में बुजुर्ग दंपती पर हमला, जान से मारने की धमकी, घायल अस्पताल में भर्ती
Hansi, Hissar | Jun 5, 2025 हिसार जिले के हांसी के गांव हाजमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित वजीर और उनकी पत्नी संतोष अपने घर पर थे। पड़ोसी सुनील ने इस दौरान मारपीट की है।