कैसरगंज: कैसरगंज तहसील से एसडीएम ने निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कैसरगंज तहसील से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरूकता वैन को एसडीएम पंकज दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।यह वैन कैसरगंज,गोडहिया, कुण्डासर, फखरपुर से होकर विधानसभा महसी तक जाएगी। एसडीएम ने बताया कि यह मतदाता जागरूकता वैन मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी तथा मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी करेगी।