कैसरगंज: कैसरगंज सीओ ऑफिस के बाहर हुए भीम आर्मी के प्रदर्शन को बार एसोसिएशन कैसरगंज ने बताया न्यायिक कार्य में बाधा
कैसरगंज तहसील क्षेत्र मैं कैसरगंज सीओ ऑफिस के सामने भीम आर्मी के पदाधिकारी द्वारा किए गए प्रदर्शन से बार एसोसिएशन कैसरगंज ने किनारा कस लिया है। शनिवार को पत्र जारी कर बार एसोसिएशन कैसरगंज ने प्रदर्शन को अनैतिक व न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला बताया है। संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह के प्रदर्शन का संघ का कोई सहयोग नहीं है।