कटंगी: खमरिया मोढ़ाई के पास भीषण सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत, चार लोग गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
रविवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया मोढ़ाई के पास भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। सिवनी रोड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसा की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई और बोलेरो वाहन भी पलट गया। हादसे में लांजेवार दंपत्ति की मौत हो गई।