डीग: खोह, पास्ता क्षेत्र में 15 अप्रैल को 8 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
Deeg, Bharatpur | Apr 14, 2026 उपखंड डीग के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी जीएसएस खोह एवं पास्ता से जुड़े विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को निर्धारित समयावधि में बंद रहेगी। यह व्यवधान 132 केवी खोह रोड क्रॉसिंग लाइन पर किए जाने वाले आवश्यक कार्य के कारण रहेगा।