झांसी: बड़ा बाजार स्थित एक बर्तन की दुकान में लगी आग, एक कर्मचारी झुलसा, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | Sep 18, 2025 झांसी के बड़ा बाजार इलाके में एक बर्तन की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। गुरुवार दोपहर मालिनों का तिराहा स्थित 'नगरिया किचन गैलेरी' में जनरेटर गर्म होने से बिजली के तारों में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गई। आग की लपटें देख दुकान के कर्मचारी और मालिक तुरंत बाहर भागे और आस-पास के दुकानदारों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।