झांसी: पिछोर में घर में निकली नागिन, बच्चा समझकर निकालने लगे लकड़ी से, नागिन के फुंकारते ही उड़े सबके होश, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 18, 2025 नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछोर में एक घर के बोर में नागिन बैठी मिली। घर के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह उससे सांप का बच्चा समझकर लकड़ी से बाहर निकालने लगे। लेकिन उसके फुंकारते ही मकान मालिक के होश उड़ गए। जिसके बाद वन कर्मियों ने उसका रेस्क्यू किया। वन कर्मियों ने सांप का बच्चा समझकर उसे रेस्क्यू करने की कोशिश की तो पता चला कि वह नागिन है और वयस्क है।