मंदसौर: शिवना नदी में गंदे पानी पर विधायक की चेतावनी, बोले- 2 सप्ताह में समाधान नहीं तो होगा मंदसौर बंद
मंदसौर में पशुपतिनाथ स्थित शिवना नदी में गंदे नाले का पानी मिलने पर विधायक विपिन जैन ने पीआईयू अधिकारियों को एक-दो सप्ताह में स्थायी समाधान करने की चेतावनी दी,उन्होंने कहा कि समय पर समस्या नहीं सुलझी तो उग्र आंदोलन के साथ मंदसौर बंद किया जाएगा, नागरिकों से भी शिवना बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की,