तारापुर: अग्निशमन सेवा सप्ताह: मैराथन और क्रिकेट से फिटनेस व सुरक्षा का संदेश, पब्लिक एकादश बनी विजेता
Tarapur, Munger | Apr 17, 2026 तारापुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अनोखी पहल देखने को मिली, जहां फिटनेस और अग्नि सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. अग्निशमन के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने आम लोगों के सहयोग से फिट इंडिया अभियान के तहत मैराथन और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने किया.