झालरापाटन: झालरापाटन में महाप्रभु वल्लभाचार्य की 549वीं जयंती, प्राकट्य दिवस पर प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
झालरापाटन के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार सुबह महाप्रभु वल्लभाचार्य का 549वां प्राकट्य दिवस महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई।सुबह 7 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।