गुना नगर: पीएम पर जातिगत टिप्पणी के विरोध में BJP OBC मोर्चा ने हनुमान चौराहे पर राहुल गांधी का जलाया पुतला पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
गुना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिगत टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने हनुमान चौराहे पर पुतला दहन किया, इसी दौरान हनुमान चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का पहुंचना हुआ, राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गुना जिला अध्यक्ष दिलीप सेन ने कहा, ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी