कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव में भूमि विवाद में शिक्षक को ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के अमेया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक शिक्षक को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक अनुरंजन तिवारी ने कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दर्ज शिकायत के अनुसार 19 जून की शाम करीब छह बजे वह बाइक से समथर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के राजन यादव ने कथित रूप से ट्रैक्टर