गौनहा: रमपुरवा में स्थित जन शिक्षा भवन में महिला चेतना दिवस का हुआ आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत फूलों, गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता फादर आनंद व संचालन निरू कुमारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान ने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को जन शिक्षा भवन शिक्षा दे रहा है।