गौनहा: सिरिसिया एसएसबी जवानों ने बंगाली कॉलोनी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच पशुओं के लिए निःशुल्क दवा का किया वितरण
इंडो नेपाल बॉर्डर केसरिया एसएसबी जवानों ने बंगाली कॉलोनी गांव में पहुंचकर पशुओं के लिए निःशुल्क में दवाइयों का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। यह कदम पशुपालकों को बड़ी सहायता पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने बंगाली कॉलोनी गांव में पहुंचकर पशुओं का मुफ्त में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।