गौनहा: प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पथों पर विधायक भागीरथी देवी ने 4 पुलों का किया लोकार्पण, कई लोग रहे मौजूद
रामनगर विधायक व पद्मश्री से सम्मानित भागीरथी देवी ने गौनाहा प्रखंड के विभिन्न पथों में 4 नदी पुल का लोकार्पण किया। आपका बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नाबार्ड योजना के तहत गौनाहा प्रखंड के विभिन्न नदियों पर बने 4 पुलों का 2 मार्च को पटना से शिलान्यास किया गया था।