करेरा: दिनारा कस्बे में पारंपरिक तरीके से निकला मोहर्रम का ताज़िया, भाईचारे और सौहार्द की बनी मिसाल
दिनारा। शुक्रवार की रात मोहर्रम पर्व के अवसर पर दिनारा कस्बे में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी सहभागिता की, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।