बरौनी: सिमरिया में दिनकर आवास पर गंजी रश्मिरथी की हुंकार, सातों सर्गों का हुआ पाठ
दिनकर स्मृति विकास समिति और दिनकर पुस्तकालय के संयुक्त देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में रश्मिरथी के सभी सातों सर्गों का सस्वर पाठ ने उपस्थित श्रोताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि रश्मिरथी केवल एक काव्य नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है।