पीपलदा: खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र सार्वजनिक स्थान पर अवैध धारदार हथियार छुरी लेकर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 22, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान आडा गेला तिराहा तलाव गांव इटावा रोड़ से एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पुलिस जाप्ते को शक होने पर एक व्यक्ति को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास तेज धारदार हथियार छुरी मिली पुलिस ने आरोपी तोलाराम पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया।