पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में 11 केवी की बिजली की तार टूटने से 2 भैंसों की हुई मौत, 3 घायल
Pipalda, Kota | May 21, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में आज 11 केवी बिजली लाइन के तार टूटने से खेतों में चर रही आज 2 भैसों की मौत हो गयी।जबकि 3 घायल हो गयी। बताया जाता है कि गणेशगंज लाइन पर डोरली गांव के निकट यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि 11 केवी लाइन के तार टूटने से यह हादसा हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लाफ़रवाही से पूरे इलाके में बिजली के तार झूल रहे है।