आगरा: एमजी रोड अंतर्गत आगरा कॉलेज में साक्ष्य आधारित विवेचना को लेकर पुलिस ने की कार्यशाला, एसीपी मयंक तिवारी ने दी जानकारी
Agra, Agra | May 23, 2024 आगरा कमिश्नरेट में साक्ष्य आधारित विवेचना को लेकर आगरा कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि आगरा पुलिस ने साक्ष्य आधारित विवेचना शुरू की है। उसी क्रम में आज थाना लोहामंडी,शाहगंज, जगदीशपुरा पुलिस को प्रशिक्षण दिया गया हैं। जिससे अपराधियो को सजा दिलाने में पुलिस ठीक से पैरवी कर सके।