घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल वितरित कर दिया मानवता का संदेश
बुधवार को घोड़ाडोगरी रेलवे स्टेशन पर गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशुल्क ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल वितरित किया गया। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में आयोजित इस सेवा कार्य को यात्रियों ने सराहा तथा गायत्री परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।