जौनपुर: जौनपुर में 12 जुलाई को लगाए जाएंगे 60 लाख पौधे, डीएम ने कसी कमर
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, आगामी 12 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे जनपद में उत्सव के माहौल में 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे