पन्ना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को फिर से शर्मसार कर दिया है। जहाँ एक तरफ हम आधुनिकता की बातें करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़क पर तड़पते घायलों को देख लोगों का दिल नहीं पसीजा। मामला लक्ष्मीपुर के पास का है, जहाँ सतना निवासी श्याम लाल चौधरी और विनय वर्मा आज सोमवार 12 जनवरी को छोटे भाई के ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।