जंतर- मंतर पर हो रहें प्रदर्शन और नीट पेपर लीक को लेकर पत्रकारों के सवालों पर कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेपर लीक क्यों हुआ, इसका जवाब शिक्षा मंत्री को देना चाहिए। बच्चों पर लाठी क्यों चलाई गई, इसका जवाब गृहमंत्री को देना चाहिए। इन दोनों की जवाबदेही क्यों नहीं तय हुई, इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।