खुसरूपुर: हाईवा की टक्कर से युवक की मौत मामले में परिजनों ने बासटाल चौराहा जाम कर काटा बवाल।
हाईवा की टक्कर से बैकटपुर निवासी शंकर पासवान के मौत मामले में नाराज परिजनों ने खुसरूपुर बासटाल चौराहा के पास स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। मृतक एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया है।सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। समझाने के बाद परिजन सड़क से हटे तब जाम छूटा है।