गभाना तहसील सभागार में गुरुवार को दोपहर एक बजे एसडीएम हरिचंद्र ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम ने ऑनलाइन डाटा फीडिंग बेहद कम होने पर नाराज़गी जताई और साफ कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद महत्वपूर्ण कार्य है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।