भीम आर्मी संस्थापक व सांसद चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार दोपहर उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद वे प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र अटवाल के साथ पाली–जोधपुर के लिए रवाना हुए और स्वर्गीय जितेंद्र मेघवाल की बहन के विवाह समारोह में शामिल हुए। संगठन ने इस दौरे को ऊर्जा बढ़ाने वाला कदम बताया।