खैरथल जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का बुधवार दोपहर 12:00 बजे भ्रमणकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने विभागीय गतिविधियों योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर एडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी