आरा: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार के समीप ऑटो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मारी
Arrah, Bhojpur | May 10, 2026 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार के समीप रविवार की शाम ऑटो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल