बिक्रमगंज: डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर विक्रमगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
विक्रमगंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को 11 बजे भव्य शोभायात्रा सह जुलूस का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा भीम आर्मी, अंबेडकर विचार मंच एवं बिक्रमगंज अंबेडकर छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। जुलूस का नेतृत्व भीम आर्मी के जिला प्रभारी गोल्डन पासवान ने किया। जुलूस अंबेडकर छात्रावास से शुरू पूरे क्षेत्र में घुमा।