सिकंदरा: रोहिनी गांव के पास कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत तीन लोग घायल
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था।