राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में खेतों में ट्यूबवेल पर सो रहे 60 वर्षीय एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया।देखते ही देखते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में भीषण जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।