लवकुशनगर: लवकुशनगर के माता बम्बरबैनी धाम में विशाल भंडारे की तैयारियां तेज, रातभर सेवा में जुटे श्रद्धालु
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 15, 2026
लवकुशनगर स्थित प्रसिद्ध माता बम्बरबैनी धाम में आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए एक दिन पहले से ही प्रसाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर परिसर में माताएं-बहनें, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु मिलकर पूड़ियां बेलने और तलने की सेवा में जुटे हुए हैं।