खजनी: सिकरीगंज बेकरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया छापा, एक्सपायर्ड सामान मिला, क्रीम का नमूना जांच के लिए भेजा
खजनी के उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को सिकरीगंज कस्बे में स्थित एबी बेकर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार चौधरी ने नायब तहसीलदार सिकरीगंज के साथ बेकरी परिसर का निरीक्षण किया।