राठ तहसील परिसर में आज गुरुवार को नगर के दर्जनों लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय और एसडीएम मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से प्लाटिंग कर महंगे दामों में बेच दी है। तथा इस भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर उन लोगों को ही परेशान किया जा रहा है।