झालरापाटन: गुंजारी गांव में युवक ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के गुंजारी गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बताया कि युवक शराब पीने का आदी है और इसी के चलते आए दिन उसके घर पर लड़ाई झगड़े होते हैं।