झालरापाटन: गुराडिया माना गांव में 16 वर्षीय किशोर ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की
झालावाड़ के गुराडिया माना गांव में एक 16 वर्षीय किशोर ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया कि हाथी खेड़ा गांव का रहने वाला सांवरा गुराडिया माना गांव में किसी के यहां खाली का काम करता था जहां उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।