अररिया: अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा करोड़ों का पुल, मामले में दो निलंबित और संवेदक पर FIR दर्ज
Araria, Araria | Jun 18, 2024 अररिया जिले के सिकटी में बाकरा नदी पर बना पुल नदी में समा गया हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता अंजनी कुमार और कनीय अभियंता मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही संवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर काली सूची में डालने की कारवाई करने का निर्देश दिया है।