अररिया: अररिया में युवक को बाईक सवार अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में ईलाज जारी
Araria, Araria | Jun 18, 2024 अररिया जिले में पूर्णिया से लौट रहे युवक को बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। नगर थाना क्षेत्र के कुशियार गाव के समीप युवक से बाईक छीनकर अपराधियों ने गोली मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसके बाद घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।