राजातालाब: सेवापुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी । कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।