सहारनपुर: चिलकाना बस स्टैंड के पास शॉर्ट सर्किट से लगी आग, रेहड़ी पटरी वालों की दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान हुआ
चिलकाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास काली मंदिर के बराबर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत लाइन के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पास में लगी रेहड़ी-पटरी की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्नि विकराल रूप धारण कर लिया जिससे गरीबो की मेहनत से खड़ी की गई दुकानें जलकर राख हो गईं।