शामली: शामली जिले में फसल अवशेषों को जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 गुरूवार शाम 5 बजे शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो टपराना—शामली बाईपास की बताई जा रही है, जिसमें रेलवे फ्लाईओवर के नीचे फसल अवशेष जलते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि फसल अवशेषों को जलाने पर सरकारी गाइडलाइन के साथ—साथ प्रशासनिक पाबंदियां भी लागू है। वर्तमान में फसल अवशेषों को जलाना गेहूं की तैयार फसल के लिए भी खतरनाक है।