कैंपियरगंज: पीपीगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर कोर्ट ने 3 अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे, ऑपरेशन कन्वैक्शन अभियान के क्रम में, वर्ष 2005 में पीपीगंज थाने में पंजीकृत हत्या का अपराध करने के अभियोग में दोष सिद्ध पाए जाने पर, न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण विवेकानंद मिश्रा, अखिलानंद मिश्रा व विजय शंकर मिश्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, साथ ही 12-12 हजार के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया।