जांच अभियान के दौरान नबीनगर मार्ग पर ओवरलोड एवं ओवर हाइट तरीके से असुरक्षित रूप से लदी लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर-पटेला को रोका गया। मौके पर चालक द्वारा कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद वाहन को तहसील प्रांगण में जांच हेतु खड़ा करा दिया गया। इसी दौरान शहर बाजार में लकड़ी से लोड एक अन्य ओवरलोड ट्रैक्टर-पटेला को भी रोका गया।