झांसी: झांसी के भट्टा गांव में कर्नल सोफिया कुरैशी के रिश्तेदार बोले हमें बेटी पर है गर्व #OperationSindoor
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 भारत की एयर स्ट्राइक ने पूरे देश को गर्व से भर दिया, लेकिन बुंदेलखंड के लिए यह दोहरे गर्व का मौका रहा। जिन कर्नल सोफिया कुरैशी के जरिये पूरी दुनिया ने पाकिस्तान में आतंकी हरकतों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का सच जाना, उनका जन्म न सिर्फ बुंदेलखंड में हुआ बल्कि दुश्मनों को मात देने का हुनर भी उन्होंने झांसी में सीखा। झांसी में कर्नल सोफिया बतौर मेजर तैनात रहीं।