पूसा: कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में एक युवक को मारी गई गोली हालत गंभीर
कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के एक युवक को गोली मार दी गई ।गोली उसके सर में लगी है जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। उसकी पहचान स्वर्गीय धीरेंद्र सिंह के बेटे सोनू सिंह के रूप में हुई है। लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।