मुरैना नगर: आजाद नगर में छतों पर दौड़ रही मौत की हाईटेंशन लाइन, शिकायत के बाद भी विभाग नहीं चेता, लोग दहशत में
मुरैना जिले के चंदूपुरा गांव में हाईटेंशन लाइन से दो मजदूरों की मौत के बाद ननि के आजाद नगर राठौर कॉलोनी में भी बड़ा खतरा सामने आया है।पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने बताया कि कॉलोनी में घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।कई बार हादसे हो चुके हैं,लेकिन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे लोगों में डर और आक्रोश बना हुआ है।