बरकागाँव: बड़कागांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा- यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, यह यूपी नहीं झारखंड है
बड़कागांव विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है ।शनिवार को बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल मैदान में इंडी गठबंधन के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने बड़कागांव कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के पक्ष में सभा किया। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा की यहां बुलडोजर नहीं चलेगा यह अप नहीं झारखंड है यहां विकास चलेगा।